कामनवेल्थ में भी गुड़गांव पुलिस की भागीदारी
खेल का लोगो लगाएं
जागरण संवाददाता, गुड़गांव : गुड़गांव पुलिस की भागीदारी खेलों में भी बढ़ रही है। टीम के दो इंस्पेक्टर (पूर्व खिलाड़ी) ग्लास्गो में चल रही प्रतियोगिता में टीम प्रबंधन की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी अगुवाई में टीम के खिलाड़ी तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं।
ग्लास्गो में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड झटक चुकी भारतीय जूडो टीम के प्रबंधक गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर अनिल हैं। अनिल खुद बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। खेल प्रतिभा के बल पर वह हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर बने थे। वहीं रोमानिया में चल रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय टीम का नेतृत्व गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम उम्दा प्रदर्शन कर रही है। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने टीमों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए टीम के साथ इंस्पेक्टर अनिल व प्रदीप को बधाई दी है। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा प्रदीप भोंडसी थाना प्रभारी थे तथा अनिल बिलासपुर थाना का प्रभार संभाल रहे थे। हमें खुशी है कि गुड़गांव पुलिस इन बड़ी प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर रही है।