गोली से घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 07:36 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 07:36 PM (IST)
जासं, गुड़गांव : छाती व बाजू में लगी गोली से घायल छपरा बिहार निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। गांव धनवंदा जिला छपरा बिहार निवासी रत्नेश राज पुत्र सुरेश ओझा को दस मार्च को जमशेदपुर झारखंड में गोली मारी गई थी। उसका पहले जमशेदपुर में इलाज चला लेकिन स्थित नियंत्रण में नहीं आई तो मेदांता मेडिसिटी अस्पताल में लाया गया था। यहां पर उसे आइसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था। आपरेशन कर जान बचाने का प्रयास भी किया गया लेकिन शुक्रवार दोपहर रत्नेश दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें