जवानों ने किया फ्लैग मार्च
संवाद सहयोगी, पुन्हाना
पिछले एक सप्ताह से पुन्हाना में चल रहे दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद के समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को पुन्हाना का बाजार पूरी तरह से खुल गया। बाजार खुलने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ जुट गई। दोनो ही समुदायों के लोगों ने जी भरकर खरीदारी की। वहीं पुन्हाना में जिला पुलिस अधीक्षक अनिल धवन ने सीआरपीएफ के जवानों को लेकर पुन्हाना में शाति का पैगाम देते हुए फ्लैगमार्च किया और लोगो से शाति बनाए रखने की अपील की। गाव के दोनो पक्षों के प्रतिष्ठित लोगों ने भी लोगो से शाति बहाली का संदेश दिया और भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे इसके लिए दुआ मागी। पुन्हाना में एक सप्ताह से ठहरे सैकड़ों पुलिसकर्मी, कमाड़ो व सीआरपीएफ के जवानों ने भी राहत की सांस ली और अधिकतर जवान वापस लौट गए।
आरएएफ के जवानों ने सराहा पुन्हाना के माहौल को
आरएएफ के जवानों ने पुन्हाना शहर में फ्लैगमार्च करने के बाद बाजार के माहौल को देखते हुए स्थानीय लोगों के आपसी सौहाद्र की सराहना की। आरएएफ बटालियन के डिप्टी कमाडेंट उमेश सिंह व सहायक कमांडेंट एमएस यादव ने कहा कि दिल्ली के वजीराबाद में उनका कैम्प है, पुन्हाना में हुए तनाव की सूचना के बाद उनकी बटालियन 103 की दो टुकड़ी पुन्हाना पहुंची थी। उन्होने बताया कि पुन्हाना का माहौल काफी अच्छा है। तनाव के बाद भी लोगों ने प्रशासन और सुरक्षा बलों की पूरी मदद की।