मनरेगा कार्यो की समीक्षा की
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: एडीसी डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यो
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: एडीसी डॉ. जेके आभीर की अध्यक्षता में मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 में जिला में मनरेगा के तहत करवाए गए कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. आभीर ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 32 करोड़ 5 लाख रुपये के 1455 विकास कार्य करवाए गए। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत 8 लाख 73 हजार 488 मानव दिवस सृजित किए गए। डॉ. आभीर ने बताया वर्ष 2017-18 के लिए 10 लाख 25 हजार मानव दिवस सृजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा।
अधिकारी विकास कार्यो में गुणवत्ता व पारदर्शिता लाएं। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि बाढ़ प्रबंधन, नहरों की सफाई, जोहड़ की खुदाई जैसे कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किए जाएं और जितने भी लंबित कार्य है, उन सभी कार्यो को जीईओ टैग के माध्यम से भू-वन सेटेलाईट पर भी डाला जाए। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत व्यक्तिगत किसान भी फार्म तालाब भी बनवा सकते हैं। इसके अलावा गांवों में पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो के प्रस्ताव अगर मिलते हैं, तो इन पर जल्द काम शुरू करवाया जाए। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी गुरदीप ¨सह, अतिरिक्त खंड कार्यक्रम अधिकारी र¨वद्र गढ़वाल, रणधीर फौगाट, अरूण ¨जदल व संदीप जांगड़ा मौजूद थे।