चार किलो गांजे सहित एक तस्कर गिरफ्तार
फतेहाबाद : शहर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की
फतेहाबाद : शहर थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान स्वामी नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी युवक नशे की तस्करी का धंधा करता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस उसके बारे में लगातार जानकारी जुटा रही थी। रविवार शाम को पता चला कि वह स्वामी नगर की तरफ जाएगा और उसके पास गांजा है। इसके चलते पुलिस ने टीम गठित करके मिनी बाईपास के पास नाका लगा दिया और आने जाने वालों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी वहां पर पहुंच गया, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ रहा था। पुलिस पार्टी ने दौड़कर उक्त आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया।