Move to Jagran APP

नप कर्मचारियों की हड़ताल, किया रोष प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: नगरपरिषद के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को हड़ताल करने पर शहर के अधिकांश

By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 11:52 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 11:52 PM (IST)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद:

loksabha election banner

नगरपरिषद के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को हड़ताल करने पर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सफाई नहीं हुई। दीपावली का पर्व होने के कारण दुकानदारों ने सुबह झाडू लेकर खुद सफाई की। सफाई न होने से दिनभर अनेक कॉलोनियों में कचरा सड़कों पर उड़ता रहा है। शहर में करीब 197 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। 12 प्रतिशत कर्मचारी काम पर थे। जो कर्मचारी हड़ताल पर नहीं थे उन्होंने मुख्य कॉलोनियों में सफाई की। नगर परिषद के कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ स्टेट कमेटी के आह्वान पर हड़ताल की और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन राजाराम टाक ने किया।

------------------------

ये रहे कर्मचारी हड़ताल पर

शहर में नगर परिषद में करीब 223 कर्मचारी तैनात हैं। नप में 56 सफाई कर्मचारी है जो सभी हड़ताल पर रहे। वहीं 125 कर्मचारी कच्चे जिन्होंने भी हड़ताल कर धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय में करीब 31 कर्मचारी कार्य करते हैं जिसमें से 16 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके अलावा 11 कच्चे कर्मचारी लगे हुए जो सभी काम पर आये। उन्होंने कार्यालय में सफाई व्यवस्था को बनाये रखा जिले में 223 कर्मचारी हैं, जिसमें से 197 कर्मचारी हड़ताल पर हरे। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया है कि शहर में करीब 88 प्रतिशत हड़ताल कामयाब रही।

---------------------

यहां स्थिति बिगड़ी

शहर में पांच जगह पर कूड़ा प्वाइंट बनाया हुआ है। इस कारण यहां से कूड़ा उठाया ही नहीं गया। कूड़ा न उठाने के कारण दिन भर कचरा सड़कों पर उठता रहा है। दीपावली का पर्व होने के कारण सुबह सुबह दुकानदारों ने अपने आसपास की सफाई खुद की। सबसे ज्यादा बस स्टैंड, कबीर बस्ती, माडल टाउन, पुराना बस स्टैंड, जवाहर चौक, बीघड़ रोड पर सफाई न होने के कारण कचरे के ढेर लगे रहे। वहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि वे बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। अगर एक दिन और हड़ताल पर कर्मचारी चले गये तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

------------------------

कचरा डालने पर छात्राओं ने जताया रोष

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने कूड़ा डालने पर छात्राओं ने रोष जताया। वहीं स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने कहा कि अगर फिर से यहां पर कूड़ा डाला गया तो आस पास के लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी जाएगी। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने बताया कि अगर वे अपने आस पास को क्षेत्र साफ सुथरा रखा तो वे अनेक बीमारियों से बच सकते है। इस दौरान छात्राओं ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली।

-----------------------

कर्मचारियों ने धरना देकर जताया रोष

सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। संघ के पूर्व राज्य प्रधान ब्रह्मपाल व ओमप्रकाश लोट ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का न करके उनका शोषण कर रही है। कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बजाय सरकार अपनी नीतियों पर अड़ी है। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों से सरकार मुकर रही है। सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर उन्हें तुरंत राहत दें। न्यूनतम वेतन अठारह हजार रूपये, छठे वेतन आयोग की वेतनमान की विसंगतियों को दूर करते हुए सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2016 से लागू किया जाए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप ¨सह भड़ोलांवाली व सीटू के जिला प्रधान जगतार ¨सह ने नगर परिषद कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि सरकार ने अगर कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो सर्व कर्मचारी संघ ठोस कदम उठाने पर मजबूर होगा। पूर्व राज्य प्रधान ब्रह्मपाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर का कोई पार्षद या प्रधान किसी भी कर्मचारी को नाजायज तंग करेगा तो उसे नगरपालिका कर्मचारी संघ किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। इस अवसर पर उप प्रधान सुरेन्द्र, जगदीश आदीवाल, पवन रत्ति, सतपाल, सतीश ¨चडालिया,, वीरू रत्ति, अशोक, देवेन्द्र, शकुन्तला, सुमित चोपड़ा, हतेन्द्र राठी, सतीश कुमार, मोहर ¨सह, संदीप, शनि व रिन्कू सहित अनेक कर्मचारियों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.