नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद सूत्र, रतिया: दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। दो दिन पहले
संवाद सूत्र, रतिया: दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। दो दिन पहले नपा ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को फिर नपा के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आनन फानन में दुकान के बाहर रखा सामान अंदर रख लिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान नपा सचिव सुरेन्द्र कुमार की अगुवाई में चलाया गया। नपा द्वारा चलाए गए उपरोक्त अभियान को लेकर दुकानदारों में एकाएक हड़कंप मच गया और नगरपालिका के कर्मचारियों को देखते हुए अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर पड़े सामान को भी अंदर रख दिया। कुछ दुकानदारों द्वारा अपना अतिक्रमण न हटाने पर नपा सफाई कर्मचारियों ने सामान जब्त कर लिया। नगरपालिका के सचिव सुरेन्द्र कुमार के अलावा सफाई कर्मचारियों का सहयोग लिया गया। कुछ समय पूर्व एसडीएम ने नपा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शहर में लगातार अतिक्रमण हो रहा है। इसलिए इस अतिक्रमण को हटाया जाये। पहले दुकानदारों को नोटिस व मुनादी भी करवाई गई ताकि अपने आप ही अतिक्रमण हटा ले। लेकिन जिस दुकानदारों ने नपा की बात नहीं मानी उनका सामान जब्त कर लिया।
बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस अभियान में पुलिस का सहयोग भी लिया। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन कर्मचारियों के आगे एक भी नहीं चली। इस अभियान को देखकर अनेक दुकान अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये। नपा सचिव ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा यहां पर अतिक्रमण किया तो फिर से अभियान चलेगा।