Move to Jagran APP

सरकार का हर निर्णय जन विरोधी है: निशान ¨सह

संवाद सूत्र, रतिया : मौजूदा प्रदेश की सरकार पिछले दो सालों में पूरी तरह से असफल रही है। प्रदेश में व

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:00 AM (IST)
सरकार का हर निर्णय जन विरोधी है: निशान ¨सह

संवाद सूत्र, रतिया : मौजूदा प्रदेश की सरकार पिछले दो सालों में पूरी तरह से असफल रही है। प्रदेश में विकास के नाम पर मात्र घोषणाएं हुई हैं। यह बात इनेलो प्रदेश प्रवक्ता निशान ¨सह ने इनेलो व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करने में पूरी तरह विफल रही है। बेटियों को पढ़ाने में अध्यापकों की कमी है। वहीं प्रदेश मे महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास का नारा भी पूरी तरह प्रदेश में फेल हो गया। पिछले दो साल विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगी है। प्रदेश के किसान, मजदूर, व्यापारी की हालत पूरी तरह बदतर हो गई। बिजली की भारी समस्या है। इसके बावजूद भी बिजली के भारी बिल आ रहे हैं जिसने गरीब वर्ग की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि इनेलो विधानसभा में इन मुद्दों को जोर शोर उठाएगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की सरकार ने फसल बीमा योजना चलाकर सिर्फ बीमा कम्पनियों को मजबूती देने के लिए काम किया है। फसल बीमा योजना से किसानों को बहुत बड़ा नुक्सान हो रहा है। सरकार ने कानून के तहत ऐसा कोई ऐफिडेविट जारी नहीं किया, जिसमें फसल बीमा से किसान को कितना मुआवजा दिया जाएगा। सरदार निशान ¨सह ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवी लाल पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उस समय पहली बार किसान को ओलावृष्टी का मुआवजा दिया था। इनेलो हमेशा ही किसानों की सच्ची हितैषी रही है और उनके सुख दुख: में खड़ी रही है। इस अवसर पर रतिया विधायक प्रो. रविन्द्र बलियाला ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम बेटी बचाओ बेटी पढाओ आज कमजोर होती नजर आ रही है। आज बहुत से स्कूलों में स्टाफ की कमी है और जो स्टाफ है, उनका भी हर रोज तबादला हो रहा है। ऐसी सूरत में बच्चों की पढाई पर बुरा असर पड़ रहा है और भाजपा का नारा ढकोसला साबित हो रहा है। उदाहरण के तौर पर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र करनाल के मुरथल कांड किसी से नहीं छुपा है। इस कांड में बेटियों के साथ जो गैंगरेप हुआ है, वो भी पूरे हरियाणा को शर्मसार करता है। उन्होंने कहा कि सरकार हेपेटाइटिस सी की रोकथाम में भी नाकाम रही है। जिला प्रधान बलविन्द्र केरों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हलका अध्यक्ष बिकर ¨सह हड़ोली, शहरी प्रधान हरबंस खन्ना, गुरचरण ¨सह, जोगिन्द्र तनेजा, सतनाम ¨सह जैलदार, यादवीर ¨सह पूर्व सरपंच, जगजीत ¨सह बोला, बलविन्द्र भोला, गुरलाल ¨सह, पूर्ण ¨सह पूर्व सरपंच, मीडिया प्रभारी रमेश लाली आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.