Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रोगियों को बांटे फल

संवाद सूत्र, टोहाना: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को

By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 06:38 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 06:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रोगियों को बांटे फल

संवाद सूत्र, टोहाना: प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नागरिक अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने पौधारोपण व रोगियों को फल बांटे। भाजपा शहरी प्रधान नरेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व अस्पताल प्रशासन ने भाग लिया। उन्होंने एक-दूसरे को मुख्यमंत्री खट्टर के जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। शहरी प्रधान नरेंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में टोहाना शहर में भी विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। इसलिए हम सब मिलकर टोहाना शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वेद जांगड़ा, फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य कामराज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी सचदेवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तिलकराज भाटिया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ¨रकू मान, भाजपा महामंत्री ¨रकू गर्ग, कमल गुप्ता, नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश गर्ग, निजी सचिव कृष्ण नैन, संजय सैनी, सतपाल सिगला, एडवोकेट सुभाष गर्ग, त्रिलोक कामरा आदि भाजपा कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.