जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद अशोक नगर के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद
अशोक नगर के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी महादेव गुरमुख ¨सह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पंजाब के गांव संगा निवासी नरेंद्र उर्फ गोशा उसे पांच महीने पहले ऑटो मार्केट में मिला था। इस दौरान उसने पंजाब में टोल टैक्स के ठेके दिलवाने की एवज में दस लाख रूपये मांगे थे। उसने रूपये दे दिये। इसके बाद उसने टोल टैक्स का ठेके दिलवाया ही नहीं। जब उसने दस लाख रूपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी देना लगा। महादेव ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।