धूमधाम से मनाया गुरपर्व, दिनभर चले अटूट लंगर
संवाद सूत्र, टोहाना: गुरुनानक जी के प्रकाश उत्सव को लेकर बुधवार को टोहाना शहर के विभिन्न गुरुद्वारों
संवाद सूत्र, टोहाना: गुरुनानक जी के प्रकाश उत्सव को लेकर बुधवार को टोहाना शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में भजन कीर्तन आयोजित किए गए। शहर के बड़े गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्था नरेंद्र ¨सह ने शब्द कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया। वहीं कथावाचक भाई अजमेर ¨सह ने गुरु महाराज के जीवन पर आधारित प्रसंगों की व्याख्या की। गुरुद्वारा प्रधान अवतार ¨सह ने उपस्थित संगतों को गुरुपर्व की बधाई दी। बाद में अटूट लंगर बरताया गया।
गुरुद्वारा तूरनगर साहिब में गुरुपर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाई सतनाम ¨सह द्वारा शब्द कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया गया। सिख नौजवानों ने हैरतंगेज कारनामें प्रदर्शित कर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में लंगर का आयोजन किया गया।
नया बाजार स्थित हरिज्ञान मंदिर में महंत रमेश चंद्र बेदी के निर्देशन में गुरुपर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुवाणी का पाठ व शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। उपस्थित संगतों ने लंगर प्रसाद ग्रहण कर गुरू महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इसके अलावा भूना रोड स्थित
गुरुद्वारा दुखनिवारण, कृष्णा कालोनी, भाटिया नगर, गुप्ता कालोनी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।