दो गुटों में झगड़ा, तीन महिलाओं सहित पांच घायल
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गांव बनगांव में प्लाट को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनो
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : गांव बनगांव में प्लाट को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनो पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन गांव बनगांव निवासी विजेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका गांव की सावित्री से प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह उसके रिश्तेदार बबलू ने उनके परिवार के लोगों पर लाठियों पर हमला बोल दिया। इस कारण उसके परिवार की सुनीता, संजय घायल हो गये। वहीं अस्पताल में उपचाराधीन सावित्री ने आरोप लगाया कि सुबह विजेंद्र व उनके परिवार के लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान उसकी रिश्तेदार दर्शना भी घायल हो गई। सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।