वृद्धा की बालियां लूट ले गए बाइकसवार फरार
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर की चार मरला कॉलोनी में बाइक सवार कुछ युवक अलसुबह एक वृद्धा के कानों
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : शहर की चार मरला कॉलोनी में बाइक सवार कुछ युवक अलसुबह एक वृद्धा के कानों की बालियां लूट ले गए। घटना को लेकर सिटी पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि उसकी दादी लीलावंती बीमार रहती है। इसलिए सुबह जल्दी उठ जाती है। उसके लिए चलना फिरना भी मुश्किल होता है। इसलिए कई बार सुबह जल्दी उठकर गेट के बाहर खड़ी हो जाती है ताकि खुले वातावरण में राहत मिल सके। सोमवार को अल सुबह करीब साढ़े चार बजे वह दरवाजे के बाहर खड़ी थी। उसके कानों में सोने की बालियां थीं। सुबह उनकी गली से बाइक सवार तीन युवक जा रहे थे। उनकी नजर उसकी दादी के कानों की बालियां पर पड़ी। उन्होंने बाइक धीमी की। दोनों बालियों पर झपटी मारकर फरार हो गए। उसकी दादी ने शोर मचाया तो परिवार के बाकी लोग निकलकर बाहर आए। उन्होंने देखा तो बालियां गायब थी और बाइक सवार युवक तब तक फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।