खेलकूद प्रतियोगिता में डेरा प्रेमियों ने दिखाया दमखम
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स द्वारा स्थापना दिवस
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एमएम कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के शाह सतनाम ग्रीन एस के लगभग 900 पुरुष व 312 महिला खिलाडि़यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कम्बोज थे।
प्रतियोगिता में शाह सतनाम ग्रीन एस के खिलाडि़यों ने रस्साकसी, रूमाल उठाना, फुटबाल, गुलस्टिक, रिलेरेस, हरदड़ा, शेर बकरी, इत्यादि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीएमओ डॉ. सूरजभान कंबोज ने कहा कि खेलों में भाग लेने से भी व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से खिलाड़ी अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी खिलाडि़यों से आह्वान किया है कि वे खेल को खेल की भावना से ही खेलें। हरियाणा से पहुंचे खिलाडिय़ों के अलावा दीर्घा में बैठे दर्शक सेवादारों ने भी खेलों का जमकर लुत्फ उठाया। राजकुमार इंसा ने कहा कि संत गुरमीत राम रहीम ¨सह इन्सां की पावन प्रेरणा से ग्रीन एस के सदस्य मानवता भलाई के 106 कार्यों के अलावा प्राकृतिक आपदा के राहत कार्यों में भी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को राज्यस्तरीय खेल में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसके लिए 24-25 अप्रैल को एमएसजी खेल परिसर सिरसा में नेशनल खेल होंगे। अंत में शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स द्वारा गर्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सिविल सर्जन डॉ. सूरजभान कम्बोज को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन सुखदेव ¨सह हिजरावां व मास्टर मोहर ¨सह ने किया। इस अवसर पर हरपाल, अनिल, ईश्वर, राकेश आदि उपस्थित थे।