अध्यापक संघ ने मागों को लेकर दिया धरना
संवाद सूत्र, टोहाना : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने अपनी मागों के समर्थन में बृहस्पतिवार को खंड श
संवाद सूत्र, टोहाना : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने अपनी मागों के समर्थन में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के नाम से खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे तमाम अध्यापक वर्ग में रोष व्याप्त है। अध्यापक नेता सुभाष शर्मा व खंड प्रधान जगदीश सैनी ने बताया कि अध्यापक संघ की मुख्य मागों में वर्ष 2000 में लगे जेबीटी अध्यापकों का पक्ष अदालत के सामने रखा जाए। शिक्षकों को स्कूलों में शातिपूर्वक पढ़ाने दिया जाए। सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष की रहने दी जाए क्योंकि देश के 18 राज्यों में भी यह 60 वर्ष ही है। इसके अलावा नवचयनित अध्यापकों को तुरंत ज्वाइन करवाया जाए अनुबंध अध्यापकों को पक्का किया जाए। सभी वर्ग के अध्यापकों की पदोन्नतिया की जाए। कर्मचारियों तथा शिक्षकों के पक्ष को सरकार अदालत के समक्ष सही ढंग से उठाए और भर्ती में रोस्टर प्रणाली लागू की जाए। पदोन्नत कर्मचारियों को पदावनत किया जाए। अंतरजिला स्थानातरण तबादला नीति लागू करने सम्बंधी मागे शामिल थी। धरने में राज्य वरिष्ठ प्रधान धर्मेंद्र ढाडा, अध्यापक नेता सुभाष शर्मा, मास्टर प्रहलाद सिंह डागरा, गुरदीप सिंह, बलवान डी पी, नरेंद्र जागड़ा, विष्णु दत्त, हरपाल सिंह, राजसिंह, बलबीर आदि उपस्थित थे।