खाद लेने के लिए किसानों में मची मारामारी
संवाद सूत्र, भूना : बृहस्पतिवार सुबह भूना की अनाज मंडी में यूरिया खाद के लिए मारामारी मची रही। दिन म
संवाद सूत्र, भूना : बृहस्पतिवार सुबह भूना की अनाज मंडी में यूरिया खाद के लिए मारामारी मची रही। दिन में एक ट्रक खाद का आया जिससे कुछ किसानों को ही खाद मिल गई। सायं तक किसान अनाज मंडी में डटे हुए है। खाद की किल्लत के चलते सुबह ही करीब चार बजे किसानों ने अनाज मंडी में किसान सेवा सेंटर के आगे खाद की आस लिए लाईन लगनी शुरू हो गई। 12 बजे तक खाद नहीं आई। करीब एक बजे खाद का एक ट्रक अनाज मंडी में पहुचा। जिसके बाद भूना पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारी वहा पहुच गए और सभी किसानों को नियम अनुसार दो-दो बैग वितरित किए। करीब दो सौ बैग वितरित करने के बाद खाद खत्म होने की सूचना दी। इसके बाद किसानों में हड़कंप मच गया व हूटिग शुरू हो गई बाद में दुकानदार के समझाने पर किसान शात हुए।