Move to Jagran APP

साक्षात्कार :: कर्ण के मुताबिक इनेलो की 60-65 सीटें आएंगी

By Edited By: Published: Sun, 07 Sep 2014 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 07 Sep 2014 07:48 PM (IST)
साक्षात्कार :: कर्ण के मुताबिक इनेलो की 60-65 सीटें आएंगी

राकेश सिहाग, फतेहाबाद : चुनावी माहौल में जागरण ने इनेलो के सिरसा लोकसभा प्रभारी कर्ण चौटाला से विशेष बातचीत है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश :-

loksabha election banner

जागरण : आप किस-किस इलाके में जनसंपर्क कर चुके हो और कैसा माहौल लगता है?

कर्ण : ऐलनाबाद व रानियां में जनसंपर्क अभियान पूरा हो चुका है तो अब फतेहाबाद में शुरू किया है। लोकसभा क्षेत्र सिरसा की सभी नौ सीटें जीतेंगे।

जागरण : पूरे प्रदेश में वर्तमान में इनेलो की क्या स्थिति मानते हैं? कितनी सीटें आयेंगी?

कर्ण : मेरे मुताबिक आज की स्थिति में इनेलो को 60 से 65 सीटें आने का अनुमान लगता है।

जागरण : 25 से 30 ऐसी कौनसी सीटें हैं, जहां इनेलो कमजोर लगता है?

कर्ण : अभी इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। अन्य पार्टियों के सभी उम्मीदवार मैदान में आने के बाद आंकलन हो पायेगा।

जागरण : चुनाव में क्या मुद्दा है?

कर्ण : मुद्दे ही मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई, क्राइम है। बंसीलाल सरकार में प्रदेश में एक साल में दुष्कर्म के केसों की औसत 324 थी तो इनेलो सरकार में घटकर 316 हुई, वहीं आज 800 पार कर गई है।

जागरण : आप युवा नेता हैं? आपके अनुसार इनेलो के साथ युवा क्यों जुड़ें?

कर्ण : अन्य पार्टियों में हमारे मुकाबले में नेता बुजुर्ग हैं। इसलिए युवा हमारे साथ मिलकर सहज महसूस करते हैं। हमउम्र के साथ जुड़ाव भी ज्यादा होता है। साथ ही खासकर हमारे लिये लेंग्वेज बेरियर भी नहीं है।

जागरण : इनेलो ने सबसे पहले उम्मीदवार घोषित किये जिसके बाद अनेक जगह बगावत हुई? ऐसे में क्या पहले टिकट घोषणा को घाटा मानते हो?

कर्ण : नहीं। ऐसी बात नहीं है। कुछ नेता छोड़कर गये हैं जो टिकट के इच्छुक थे। पार्टी को चिंता तब होगी, जब वर्कर छोड़ें। वर्कर हमारे साथ हैं। बाकी देखना, अन्य पार्टियों की टिकटें घोषित होंगी तो उनके भी नेता बागी होंगे।

जागरण : मुकाबला किस पार्टी से मानते हैं?

कर्ण : सभी से है और किसी से भी नहीं।

जागरण : कोई भी पार्टी छोड़ने वाला नेता बीजेपी की ओर देख रहा है? ऐसे में बीजेपी की क्या स्थिति मानते हैं?

कर्ण : बीजेपी तो बागी नेता पार्टी बन गई है।

जागरण : इनेलो सत्ता में आई तो फतेहाबाद में पहला काम?

कर्ण : फुटबाल अकेडमी को एक साल के भीतर शुरू करवायेंगे जो कांग्रेस ने केवल झूठी घोषणा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.