Move to Jagran APP

बंद पड़ी न्यूकेम प्लाइवुड फैक्ट्री नीलाम होगी

By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)
बंद पड़ी न्यूकेम प्लाइवुड फैक्ट्री नीलाम होगी

बलजीत जागड़ा, समैन : वर्ष 2011 में टोहाना की न्यूकेम प्लाइवुड फैक्टरी के बन्द होने से आर्थिक रूप से प्रभावित हुए कर्मचारियों व मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। फतेहाबाद की सीजेएम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस फैक्टरी को नीलाम करके कर्मचारियों व मजदूरों का बकाया पैसा लौटाया जाए। कर्मचारियों के केस की पैरवी कर रहे गाव नागला निवासी वजीर सिंह ने कोर्ट इस फैसले का स्वागत किया है। फैक्टरी की नीलामी आगामी 3 सितंबर को होगी।

loksabha election banner

ज्ञात रहे कि टोहाना के औद्योगिक क्षेत्र की एक पहचान रही न्यूकेम प्लाइवुड फैक्टरी के मालिक अरुण बरार ने 28 फरवरी 2011 को फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों को बिना कुछ कारण बताए फैक्टरी को बंद कर दिया था। फैक्टरी बंद होने से इसमें 300 से अधिक काम करने वाले कर्मचारी व मजदूर बेरोजगार हो गए। कर्मचारियों के अनुसार उनकी कई महीनों की तनख्वाह नहीं मिल रही थी। फैक्टरी बंद होने पर कर्मचारियों ने फैक्टरी के मुख्य गेट पर लगभग तीन महीनों तक लगातार धरना प्रदर्शन किया। लेकिन इससे बात न बनती देख कर्मचारी इस मामले को कोर्ट ले गए। लगभग तीन साल बाद कर्मचारियों को कोर्ट से कुछ आस दिखाई देने लगी है। कर्मचारी संजय कुमार, रामचन्द्र, बलदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, करतार सिंह का कहना है कि कोर्ट ने फैक्टरी को नीलाम करके मिलने वाले रुपयों से कर्मचारियों के बकाया तनख्वाह व पेंशन, भत्ते देने को कहा हैं। कर्मचारियों के अनुसार उन्हे कोर्ट पर पूरा भरोसा है, लेकिन फैक्ट्री मालिक पर कोई भरोसा नहीं है। कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया है कि 3 सितम्बर को फैक्ट्री की नीलामी की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.