भाविप सदस्यों ने भाखड़ा में गिरी महिला को बचाकर दिया मानवता का परिचय
संवाद सूत्र, टोहाना
भारत विकास परिषद की टोहाना शाखा के सदस्यों ने भाखड़ा नहर में डूब रही एक महिला की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया है।
जानकारी अनुसार शुक्रवार को सायं बलियाला हैड के पास एक महिला भाखड़ा नहर में गिर गई थी। उस समय सैर करते हुए राहगीरों एवं भाविप सदस्य वीरभान ने उक्त महिला को गिरते देख तुरत उसे पानी से बाहर निकाला। मौके पर पहुचे परिषद् के सदस्यों अनूप कुमार, कुश भार्गव, वीरभान, बजरग गोयल व सुनील अनेजा ने उसे घायल हालत में संगम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा उसे आवश्यक चिकित्सा प्रदान की गई। अचेतन अवस्था में महिला बारे जानकारी ना मिलने पर उसके पास मिले समान व पर्स पर अंकित स्थान के नाम एवं पर्ची पर लिखे नबंरों के माध्यम से बरेटा व बुढ़लाडा पुलिस की सहायता से महिला के परिजनों का पता लगा कर उन्हे सूचना दी। महिला की हालत खतरे से बाहर होने पर परिषद सदस्यों ने उसे उसके परिजनों के सपुर्द कर दिया। परिजनों के अनुसार उक्त महिला बरेटा की रहने वाली है तथा इसका नाम दर्शना है। यह दो दिन से लापता थी तथा दिमागी तौर से परेशान थी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर