भाजपा युवा मोर्चा ने उद्योग मंत्री को भेंट की गीता
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष और गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष और गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 111 श्रीमद् भागवत गीता वितरण के प्रण के साथ बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने टीम के साथ उद्योग मंत्री विपुल गोयल को गीता भेंट की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि देशहित में निरंतर सक्रिय रहेंगे। जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गीता के प्रचार से युवाओं में देश के गौरवशाली इतिहास और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी गीता वितरण कार्यक्रम में जुटी रहेगी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम को बधाई दी। इस मौके पर रवींद्र फौजदार, गौरव, रजनीश ¨सह, सचिन, जेपी नागर तथा सुरेंद्र बिधुड़ी मौजूद रहे।