सीवर के पानी से ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लोग परेशान
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : गांव अनंगपुर की ओर से सड़क पर बहकर आ रहे सीवर के पानी से ग्रीन फील्ड कॉलो
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : गांव अनंगपुर की ओर से सड़क पर बहकर आ रहे सीवर के पानी से ग्रीन फील्ड कॉलोनी कॉलोनी के निवासियों सहित यहां से आने जाने वाले लोगों को मुश्किल हो रही है। पानी अनंगपुर चौक पर जमा होकर जहां सड़क को खराब कर रहा है, वहीं ग्रीनफील्ड-एनएचपीसी चौक सड़क पर फैलकर बहते हुए टी पॉइंट तक जा रहा है। अनंगपुर चौक से ग्रीन फील्ड टी पॉइंट तक हाल ही में सड़क बनी है। यह पानी इस सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इस क्षेत्र में हजारों लोग रह रहे हैं। साथ ही यहां मार्केट व कई कार्यालय हैं। पानी के बदबू से लोग परेशान हैं। इस समस्या के बारे में लोग मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा सहित नगर निगम अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई समाधान नहीं हो रहा। दरअसल गांव अनंगपुर के सीवर पिछले करीब एक महीने से ओवरफ्लो हो रहा हैं। यही पानी नालियों से बहता हुआ ग्रीन फील्ड में पहुंच रहा है।
----
पिछले करीब एक महीने से समस्या बनी हुई है। कई बार नगर निगम अधिकारियों को इस बारे में शिकायत दी गई। मगर कोई समाधान नहीं होता दिखता। यहां से हर रोज हजारों लोग निकलते हैं। उन्हें भी गंदगी का सामना करना पड़ता है।
-वीरेंद्र भड़ाना, प्रधान, ग्रीन फील्ड कॉलोनी।