सुरजकुंड घूमने आई युवती के साथ दुष्कर्म
जासं, फरीदाबाद: दिल्ली से सूरजकुंड घूमने आई युवती के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ
By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 08:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 08:55 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद: दिल्ली से सूरजकुंड घूमने आई युवती के साथ दुष्कर्म करने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली निवासी एक पीड़ित युवती ने बताया कि 4 मई को जोगा बाई बटला हाउस नई दिल्ली निवासी इरसाद आलम कार में उसे घुमाने के बहाने सूरजकुंड लेकर आया। कुछ समय आसपास घूमने के बाद वह होटल के एक कमरे में ले गया, जो उसने पहले से बुक करा रखा था। कमरे में जाने के बाद वह बदतमीजी करने लगा। इसके बाद विरोध करने पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पुलिस में दी। थाना सूरजकुंड पुलिस ने इरसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें