ओलावृष्टि से सब्जियों की फसल बर्बाद
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : रात साढ़े तीन बजे हुई बरसात से ग्रामीण क्षेत्र में सब्जियों की फसल में भ
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : रात साढ़े तीन बजे हुई बरसात से ग्रामीण क्षेत्र में सब्जियों की फसल में भारी नुकसान है। घीया-तोरई से लेकर तरबूज-खरबूज की बेल तेज आंधी-तूफान में जहां पहले तो टूट गई, वहीं बरसात के पानी में फल बह गए। बल्लभगढ़ में 14 मिलीमीटर और फरीदाबाद में 12 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है। छांयसा कृषि उपमंडल में बरसात नहीं हुई।
अभी गेहूं की फसल की कटाई का काम पूरा हुआ है। किसानों ने खेतों में गर्मी की मूंग, ढेंचा, ज्वार की फसल बोई है। कुछ किसान अभी बुवाई कर रहे हैं। कुछ किसानों ने सब्जियों में करेला, तोरई, ¨भडी, ¨टडे, लोकी, घिया, चप्पल कद्दू, खीरा, तरबूज, खरबूजे की फसल बोई हुई हैं। रात को आंधी के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सब्जियों में 50 फीसद नुकसान हो सकती है। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गए। दिन में 10 बजे बिजली और पानी की आपूर्ति शुरू की गई। इससे लोग सुबह अपने कामकाज पर भी देरी से निकले।
--------
बरसात से किसी भी फसल में कोई नुकसान नहीं है। अभी ज्यादातर जमीन खाली पड़ी हुई है। ओलावृष्टि से सब्जियों में अवश्य 10 से 50 फीसद नुकसान हो सकता है। ओलावृष्टि का जहर का असर सब्जियों पर हो सकता है। हालांकि रात को ओलावृष्टि के बाद बरसात भी हुई थी। बरसात से यह जहर कम हुआ होगा।
-डॉ. आनंद कुमार, क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग फरीदाबाद।