हत्या आरोपियों के रिमांड की अवधि दो दिन और बढ़ी
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: जीजा की हत्या कर शव को आगरा नहर में फेंकने के आरोप गिरफ्तार आरोपियों के
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: जीजा की हत्या कर शव को आगरा नहर में फेंकने के आरोप गिरफ्तार आरोपियों के पुलिस रिमांड अदालत ने दो दिन और बढ़ा दी है। पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है। अभी नहर से शव भी बरामद नहीं हो पाया है।
बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने अपने जीजा सतेंद्र का पांच फरवरी को आदर्श नगर से अपहरण कर लिया था। इसके बाद उसकी कार में हत्या करके शव को आगरा नहर गांव डीग के पास में फेंक दिया। स्वाति ने पति सतेंद्र के अपहरण के आरोप में थाना शहर पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर गांव बंसुरी जिला बुलंदशहर निवासी उसके भाई संजय व बृजेश के अलावा गांव सुनपेड़ निवासी लक्ष्मण, मंगल, पूनम, कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने बृजेश और मंगल को गिरफ्तार करके इलाका मजिस्ट्रेट महेश शर्मा की अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों के पुलिस रिमांड की अवधि दो दिन और बढ़ा दी।
---
सतेंद्र के शव को आगरा नहर में नौसेना के गोताखोर भी ढूंढ चुके हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। पुलिस रिमांड पर चले रहे आरोपी बृजेश और मंगल को आज इलाका मजिस्ट्रेट महेश शर्मा की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड की अवधि दो दिन बढ़ा दी है।
- जयप्रकाश यादव, प्रभारी, थाना शहर बल्लभगढ़।