बीके अस्पताल ने अज्ञात मरीजों को रखने वाला वार्ड किया बंद
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: स्वास्थ्य विभाग के लिए अज्ञात मरीज पराए हो गए हैं। विभाग ने शनिवार से बीक
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: स्वास्थ्य विभाग के लिए अज्ञात मरीज पराए हो गए हैं। विभाग ने शनिवार से बीके अस्पताल में चलने वाला अज्ञात मरीजों का वार्ड बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार यह निर्णय विभाग ने शिकायतों से परेशान होकर लिया है। ऐसे में अज्ञात मरीजों के सामने बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस सरकार के समय में बी के अस्पताल में अज्ञात मरीजों का इलाज करने के लिए वार्ड बनाया गया था। इसमे ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता था,जिनके कोई परिचित सामने नहीं आता था। इस वार्ड में समाजसेवी संगठन भी मरीजों की देखरेख करते थे। संगठनों की तरफ से उन्हें समय समय पर जरूरत का सामान भी दिया जाता था। ऐसे में अज्ञात वार्ड में भी मरीज को अपनापन महसूस होता था। अब वार्ड बंद होने के बाद मरीजों के इलाज के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। मरीजों को भी समय नहीं आ रहा कि वह किसके पास अपनी फरियाद लेकर जाए।
शिकायतों से थे परेशान:
समाजसेवी अनीस पाल कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग ने शिकायतों से परेशान होकर अज्ञात वार्ड को बंद किया है। मरीजों की सही देखभाल न करने के कारण उनकी शिकायतें उच्च अधिकारियों तक जाती थीं। ऐसे में विभाग ने शिकायतों से बचने के लिए वार्ड को ही बंद कर दिया। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को जवाब देना चाहिए।