फांसी लगा महिला ने दी जान
जासं, फरीदाबाद : दहेज लोभियों से परेशान होकर एक महिला ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जासं, फरीदाबाद : दहेज लोभियों से परेशान होकर एक महिला ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता की शिकायत पर थाना सारन पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तम नगर डबुआ निवासी संदीप का विवाह 30 अप्रैल 2014 को यूपी बुलंदशहर निवासी मोनी से हुआ था। रविवार रात करीब नौ बजे संदीप ने अपने ससुर राम प्रकाश को फोन कर सूचना दी कि मोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची सारन पुलिस ने मृतका का शव जमीन पर पड़ा पाया। संदीप ने पुलिस को बताया कि फांसी पर लटकी मोनी के बचने की उम्मीद होने के चलते उसे फांसी के फंदे से उतारा गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बुलंदशहर से पहुंचे पिता राम प्रकाश ने बताया कि शाम सात बजे उनकी बेटी का फोन आया था कि ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। मोनी ने गुड़गांव में रहने वाले मामा मनोज को भी फोन कर ससुरालियों द्वारा पीटे जाने की बात कह उन्हें बुलाया था। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को कम दहेज लाने के कारण परेशान किया जाता था, जिससे उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। एसएचओ सारन राजेंद्र कुमार ने बताया कि पति संदीप सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
---------
किशोरी भगाने का आरोपी गिरफ्तार
जासं, फरीदाबाद :
एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को थाना मुजेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को पास ही रहने वाला खगेंदु नाम का युवक उसकी 13 वर्षीय बेटी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। रविवार की सुबह खगेंदु और किशोरी को मुजेसर इलाके में ही घूम रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। खगेंदु मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। थाना प्रभारी राजेंद्र ¨सह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।