गांजा सहित एक गिरफ्तार
जासं, फरीदाबाद : पुलिस की अपराध जांच शाखा ने एक व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसक
By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2015 05:20 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 05:20 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : पुलिस की अपराध जांच शाखा ने एक व्यक्ति को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। अपराध जांच शाखा में तैनात उपनिरीक्षक सतबीर सिंह को सूचना मिली कि एनआइटी मस्जिद चौक के पास एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने संबंधित स्थान पर रेड की तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ ने व्यक्ति ने अपना नाम डबुआ कालोनी निवासी हरीकिशन बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें