जूडो में अजय ने जीता कांस्य
जासं, फरीदाबाद : दिल्ली राज्य जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के अजय सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 05:27 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : दिल्ली राज्य जूडो चैंपियनशिप में फरीदाबाद के अजय सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। अजय ने दिल्ली में 21 से 27 जनवरी तक चल रही दिल्ली स्टेट जूडो चैंपियनशिप में भाग लिया। उसने अंडर-16 आयु वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वह रावत केंद्रीय विद्यालय नंबर- 3 का छात्र है। उसके पिता लक्ष्मण रावत रेलवे में ही काम करते है। अजय ने पिछली वर्ष दिसंबर में गुड़गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता में जूडो के 55 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें