तिपहिया चालक को गोली मारी, गंभीर
जासं, पलवल : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव मित्रोल के निकट एक तिपहिया चालक को उसी में सवार युवक ने म
जासं, पलवल : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव मित्रोल के निकट एक तिपहिया चालक को उसी में सवार युवक ने मामूली कहासुनी के बाद गोली मार दी। घायल को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
हसनपुर उपमंडल के गांव रामगढ़ का रहने वाला कृष्ण कुमार तिपहिया चालक है। मंगलवार की शाम को वह पलवल से होडल के लिए सवारियां लेकर चला था। जब वह गांव मितरौल के निकट पहुंचा तो उसी वक्त तिपहिया में से एक युवक उतरा। किराए को लेकर कृष्ण कुमार व युवक के बीच कहासुनी हो गई।
कहासुनी के दौरान युवक ने अपने पास रखे तमंचे से कृष्ण के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वहां दूसरे राहगीर भी रुक गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर खेतों की ओर भाग निकला। लोगों ने कृष्ण कुमार को अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर पुलिस ने कृष्ण के भाई विनोद की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।