गौ तस्करों ने कार सवार युवकों पर किया हमला
जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में गौ तस्करों ने कार सवार लोगों पर पत्थर बरसा दिए। इसमे
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 09:13 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में गौ तस्करों ने कार सवार लोगों पर पत्थर बरसा दिए। इसमें कार का शीशा टूट गया। तस्कर पत्थर बरसाते हुए भाग निकले। ओल्ड फरीदाबाद में रहने वाले केशव भारद्वाज व नहरपार रहने वाले मृणाल सब्बरवाल कारा में बैठकर जा रहे थे। ओल्ड फरीदाबाद चौक से वे लाजपत राय चौकी ओर बढ़े तो उन्हें एक पिकअप में कुछ युवक गायों को डालते दिखे। उन्होंने कार रोककर शोर मचा दिया। युवकों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जब तक युवक गायों को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें तलाश भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें