हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दीपावली का त्योहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्योहा
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :
दीपावली का त्योहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार पर दिनभर बाजारों में रौनक छाई रही और लोग खरीदारी में जुटे रहे। शाम को पूजा के बाद बच्चों ने पटाखे जलाए। वहीं एक-दूसरे को उपहार लेने-देने का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा। बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर जिले के बाजारों में सुरक्षा कर्मी तैनात किए हुए थे। बाजारों में तथा सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती के अलावा पुलिस अधिकारियों ने भी देर रात तक बाजारों में गश्त की। शाम सात बजे से रात्रि 11 बजे तक दीपावली पूजन किया गया। लोगों ने मां लक्ष्मी, गणेश की पूजा की तथा पर्व मनाया। लोगों ने पूजन करने के बाद घरों में खील-बताशे और मिठाई भी बांटी।