महाराजा अग्रसेन ने किया समाजवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन: गोयल
संवाद सहयोगी, पलवल : श्री वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में चल रहा चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती
संवाद सहयोगी, पलवल : श्री वैश्य अग्रवाल सभा के तत्वावधान में चल रहा चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार की रात संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद विजय गोयल थे। अध्यक्षता सभा के प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता ने की।
विजय गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सबसे पहले समाजवाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने अहिंसा व शांति का मार्ग अपनाया। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में महात्मा गांधी का डंका बज रहा है। भारत को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है।
समारोह में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री गोपाल शरण गर्ग, हरियाणा के संरक्षक भानीराम मंगला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, उद्यमी जेपी गुप्ता, श्रीराम अग्रवाल, अतुल मंगला एडवोकेट, दिनेश अग्रवाल ने संबोधित किया। वक्ताओं ने वैश्य एकता पर बल दिया।
इस अवसर पर तीरंदाज आशीर्वाद गोयल, युवा जादूगर शिवम गुप्ता, जाने-माने चिकित्सक डा.पवन बंसल, सभा के पूर्व प्रधान मूलचंद मंगला, सुरेश चंद मंगला, देवीचरण मंगला, अनिल गुप्ता, दिनेश मंगला व संजीव वैदिक, समाजसेवी भूषण गोयल, दीपक मंगला, धन सिंह गुप्ता, जयहिंद बंसल, चंद्र प्रकाश गोयल, अल्पना मित्तल, यशपाल गोयल, विकास मित्तल, रेवती प्रसाद सिंगला, प्रमोद सिंगला, आनंद बिंदल, संजय गर्ग, वेद मित्तल, विष्णु स्वरूप गर्ग, शक्तिपाल मंगला, उदयभान सिंगला,यशपाल मंगला, सत्य प्रकाश मित्तल, धर्मपाल गोयल, ओमकार मंगला, हीरा महेश्वरी को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा तरुण मंगला, राज कुमार बंसल, महेंद्र शास्त्री, महेंद्र सिंगला, दिनेश गुप्ता, निर्मल मंगला, पूनम गुप्ता, अंजना गुप्ता, कंपन महेश्वरी, शक्तिमणी मंगला, मोनिका सिंगला, कमलेश मंगला, अंशु तायल, योगेश गर्ग, दीपांशु अग्रवाल, राहुल गर्ग, विकास मंगला, दयाचंद गर्ग, गगनदीप गर्ग, सुनील गर्ग, प्रवीण गोयल, दीपक गोयल, मोहित गोयल, पंकज गुप्ता, मनीष गोयल, कमल मंगला, डा.शिव कुमार गुप्ता, चंदीराम गुप्ता, नितिन सिंगला, ओम प्रकाश गर्ग, सुभाष मंगला, सुरेश सिंगला, शिव कुमार मंगला, श्रवण गुप्ता, मनीष जैन,योगेश सिंगला, विनोद जिंदल, शिव सिहौलिया, डा.सत्यदेव अग्रवाल, खुशहाल गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, डा.अशोक सिंगला, कृष्ण भाई पटेल, प्रमोद अग्रवाल एडवोकेट, घनश्याम सिंगला, महावीर गोयल, भगवत सिंगला, विजय गर्ग, गुलशन गोयल, ज्ञानचंद गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
इस अवसर पर ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।