Move to Jagran APP

पार्टियों की रणनीति: एक आदेश से बढ़ गया भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान

By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 01:04 AM (IST)

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद :

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के एक नए आदेश से शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ता काफी गदगद नजर आए। इस आदेश के तहत पार्टी पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी तय करने से पूर्व इन पदाधिकारियों की राय ले रहे हैं।

सेक्टर-16 स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पृथला, एनआइटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र के न सिर्फ संगठन पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य पहुंचे बल्कि वे नेता भी गए, जो टिकट मांग रहे हैं।

पार्टी पर्यवेक्षक और प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश यादव, प्रदेश सचिव कंवर संजय सिंह ने एक-एक कर जहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से उनके बारे में जानकारी ली, वहीं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी लिखित राय ली। शनिवार को भी पर्यवेक्षक सुधा यादव, कंवर सिंह सैनी फरीदाबाद, तिगांव और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की राय लेंगे और दावेदारों से व्यक्तिगत मिलेंगे।

-----------

-पदाधिकारियों को मना रहे प्रत्याशी

विधानसभा प्रत्याशी बनने के इच्छुक नेता अपने क्षेत्र से संबंधित पार्टी संगठन पदाधिकारियों को मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जब से पार्टी आलाकमान का यह निर्देश प्रत्याशियों को पता चला है तब से कोई न कोई टिकटार्थी पिछले तीन दिनों में उनके घर पर आता रहा है।

-------------

-पर्यवेक्षकों ने ली गुप्त राय

पार्टी पर्यवेक्षकों ने संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की राय गुप्त रूप से ली। सभी कार्यकर्ताओं को एक पर्ची थमा दी गई, जिसमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों के नाम क्रमश: लिखने को कहा गया। इससे पहले पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वे अपने क्षेत्र से केवल उन नामों को ही क्रमवार अंकित करें जो जीतने की स्थिति में हों। जो पर्ची कार्यकर्ता देंगे उन्हें पर्यवेक्षक भी पहचान नहीं पाएंगे। इसलिए कार्यकर्ता किसी के दबाव में न आएं।

----------

इन नेताओं ने की दावेदारी

-बड़खल: सीमा त्रिखा,जगदीश भाटिया, चंदर भाटिया, संजीव अरोड़ा, संदीप जोशी, बीआर भाटिया, गजेंद्र भड़ाना।

-एनआइटी: नीरा तोमर, बीर सिंह नैन (गोविंदराम नैन के भतीजे), दुलीचंद अग्रवाल, हर्षवर्धन भड़ाना, डा.आरएन सिंह, प्रवण शुक्ला,वेदराम शर्मा, सतीश फागना, अमर सिंह, श्रीपाल कहराना, रतन लाल शर्मा, रघुबीर भड़ाना।

- पृथला: नयनपाल रावत, सोहनपाल छोकर, सुखबीर पंडित मलेरना, मनोज शर्मा, आशा हुड्डा, बिजेंद्र नेहरा, हरी चंद तेवतिया, राजेश तेवतिया एडवोकेट, ओमप्रकाश धनकड़, अशोक कौशिक, भगत सिंह, सुरेश चौधरी।

---------------

-इनकी ली जा रही राय

-विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी राष्ट्रीय, प्रदेश पदाधिकारी व राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

- जिला पदाधिकारी, मंडल के मोर्चो के अध्यक्ष

-मंडल के पदाधिकारी, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष।

-निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, महामंत्री

-चुने हुए प्रतिनिधि-सांसद, विधायक, पार्षद

-मोर्चो व प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य।

---------------

-आज होगी इनकी पहली परीक्षा

बल्लभगढ़: सुरेंद्र तेवतिया, नरेंद्र गुप्ता, मूलचंद शर्मा, विनोद गोयल, दीपक चौधरी, संदीप चाहर।

फरीदाबाद: अजय गौड़, धनेश अदलखा, प्रवेश महता, विपुल गोयल, रमेश गुप्ता (विहिप जिलाध्यक्ष), जगमोहन गुप्ता (पूर्व पार्षद होडल), अंशिका जैन (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजेंद्र जैन की पुत्रवधु), विष्णु गुप्ता, अशोक भाटी, महेंद्र कौशिक, कुलदीप तेवतिया, राजेश अरोड़ा।

तिगांव: देवेंद्र चौधरी, अजय बैसला, ओमप्रकाश रक्षवाल, संजय कौशिक, उमेश भाटी, योगेंद्र नागर, धीरू खटाना फरीदपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.