महंगाई से महिलाएं परेशान
जागरण संवाददाता, पलवल : बढ़ रही महंगाई से महिलाएं बेहद परेशान हैं। सब्जियां हो या फल सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। दुकान पर पहुंची महिलाएं यह सोचती रह जाती हैं कि क्या लें, क्या न लें।
आम तौर पर हर सब्जी में इस्तेमाल होने वाले आलू, टमाटर, प्याज भी अब पहले से दोगुने दाम पर मिल रहे है। ऐसे में मध्यम वर्गीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। सब्जी व फलों की दुकानें भी सूनी नजर आ रही हैं। सावन का महीने लगते ही सभी फलों की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
---
जून और जुलाई के दामों में तुलना
सब्जी जून में अब
टमाटर 20 50
प्याज 15 60
गोभी 50 80
आलू 20 40
मटर 60 120
भिंडी 15 40
आम 40 70
सेब 100 200
---
सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। लोगों के घरों का बजट हिलने लगा है। आम तौर पर हर सब्जी में डलने वाला आलू व प्याज ही बहुत महंगा हो गया है।
-रेखा गुलाटी,गृहिणी
---
फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। सभी सब्जियां महंगी हो गई हैं। गरीबों की सब्जी माने जाने वाला आलू भी अब महंगा हो गया है।
-सुनीता मलिक,गृहिणी
---
महंगाई बढ़ती ही जा रही है। फलों के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि मध्यम वर्गीय लोगों को तो ये सब खरीदना ही मुश्किल लगने लगा है।
-प्रिया, गृहिणी
---
सब्जियों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, आलू और प्याज के दाम सबसे ज्यादा बढ़े हैं। आए दिन फलों की कीमतें बढ़ रही हैं।
-वीरा विरमानी, गृहिणी ।