Move to Jagran APP

महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो नामजद

By Edited By: Published: Sun, 01 Sep 2013 01:32 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2013 01:33 AM (IST)
महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो नामजद

जासंके, फरीदाबाद : गांव कुरैशीपुर में घर में सो रही एक महिला के साथ दो व्यक्तियों के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

गांव कुरैशीपुर में रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला ने सेक्टर-55 में शिकायत दी है कि शुक्रवार शाम को उसके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। उसने रिश्तेदारों को मकान की पहली मंजिल पर सोने के लिए भेज दिया। उसका पति भी रिश्तेदारों के साथ सोया था, जबकि वह नीचे सोयी हुई थी। रात करीब साढे़ 12 बजे दो व्यक्ति दीवार फांदकर उसके घर में घुसे। एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबोच लिया तथा दूसरे व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद दोनों ने इस बारे में किसी को कुछ बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दोनों फरार हो गए। महिला ने दोनों आरोपियों के जाने के बाद शोर मचाया। शोर सुनकर ऊपर सो रहे रिश्तेदार व उसका पति दौड़कर नीचे आए। उन्होंने उनका दौड़कर पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठा दोनों भागने में कामयाब रहे। शनिवार सुबह महिला व उसका पति शिकायत लेकर थाने पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले मौका मुआयना किया। फिर शाम को महिला का मेडिकल करा मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सफुद्दीन ने बताया कि पुलिस को अभी आरोपियों की सही पहचान नहीं बताई है, मामले की जांच चल रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.