अंतिम संस्कार में गया पति अचानक घर लौटा तो दृश्य देखकर रह गया दंग
अंतिम संस्कार में गया व्यक्ति जब घर लौटा तो पड़ोसी उसके घर में घुसा था और उसकी दिव्यांग पत्नी को हवस का शिकार बना रहा था।
जेएनएन, भिवानी। पति जब किसी के अंतिम संस्कार के बाद घर लौटा तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गया। उसकी पत्नी चिल्ला रही थी। उनका पड़ोसी उससे जबरन दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने जैसे ही उसे देखा वह कपड़े वहीं छोड़कर फरार हो गया। पति के मुताबिक उसकी पत्नी मानसिक रूप से दिव्यांग है।
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी मंदबुद्धि है। उसने बताया कि वह एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। वह जैसे ही घर लौटा तो घर के बाहर ही उसने पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह अंदर दाखिल हुआ तो वहां उसका पड़ोसी उसे हवस का शिकार बना रहा था।
पढ़ें : डांट से खफा डॉक्टरी कर रही बेटी घर से भागी, सीसीटीवी से खुला राज तो...
उसने जैसे ही उसे पकडऩे की कोशिश की वह वहां से बिना कपड़े लिए ही भाग निकला। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बाद में, पीडि़ता को सामान्य अस्पताल ले जाए जाने के बाद महिला पुलिस वहां पहुंची।