कर्मचारियों का करनाल में महापड़ाव आज से
जागरण संवाददाता, भिवानी: सर्व कर्मचारी संघ द्वारा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मुख्यमंत्री के ग
जागरण संवाददाता, भिवानी: सर्व कर्मचारी संघ द्वारा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में मुख्यमंत्री के गृह जिले करनाल में 22 व 23 जुलाई को 24 घंटे का महापड़ाव डाला जाएगा। इस महापड़ाव में पूरे प्रदेश के हजारों कर्मचारी करनाल में पहुंचकर हरियाणा सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ की जिला कमेटी ने रोडवेज कर्मशाला में द्वार सभा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को करनाल पहुंचने का आह्वान किया। गेट मी¨टग की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजकुमार दलाल ने की। मंच संचालन राजेश शर्मा ने किया। राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेंद्र दिनोद, राज्य प्रेस सचिव पवन शर्मा, संघ के जिला सचिव सुखदर्शन, संघ के प्रधान यादविरेंद्र ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सजन ¨सह, विक्रम ग्रेवाल, मंजीत गढ़ी, महिपाल, जसवंत व नरेश शर्मा समेत अनेक कर्मचारी मौजूद थे।