आभा मंडल के आधार पर होगी बीमारियों की पहचान : मुनि किशनलाल
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रेक्षा विहार में चल रहे प्रेक्षाध्यान शिविर के दूसरे दिन सोमवार को विद्व
जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रेक्षा विहार में चल रहे प्रेक्षाध्यान शिविर के दूसरे दिन सोमवार को विद्वान मनीषी संत मुनि किशनलाल ने ध्यान एवं आभा मंडल अर्थात औरा पर बहुत ही गहन जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के जैसे भाव होते है उस व्यक्ति का वैसा ही स्वभाव बन जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के चारों तरफ एक औरा होता है जिसे आभा मंडल कहते है। अब तो शोध से यह पाया गया है कि इसी आभा मंडल के परीक्षणों के आधार पर किसी व्यक्ति की बीमारी की पहचान की जा सकती है। उन्होंने यहां तक रहस्योद्घाटन किया कि विज्ञान ने इतना विकास कर लिया है कि किसी व्यक्ति को भविष्य में होने वाली किसी बीमारी के लक्षण छह महीने पहले ही आभा मण्डल के परीक्षण के आधार पर बताए जा सकते हैं। मुनि ने कलर थैरेपी अर्थात रंग चिकित्सा के बारे में भी रोचक जानकारी प्रस्तुत की। समण सिद्धप्रज्ञ ने फेस रि¨डग एवं वास्तु टिप्स दिए। उन्होंने कायोत्सर्ग के प्रयोग द्वारा तनावमुक्त रहने का उपयोग तथा कुछ विशेष प्रयोग करवाएं।
इस शिविर में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र जैन हांसी, अशोक जैन, विद्यासागर कौशिक, केके वर्मा, फूल ¨सह धनानिया, सारिका जैन, मधू जैन, मीनू जैन, बबीता, शिल्पा, प्रेक्षा जैन, वीणा चावला, गीता देवी, संदीप जांगडा, सुमंगला, वनिता जैन, दीक्षा जैन तथा रमेश जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।