परी व खुशी के लेख रहे सबसे श्रेष्ठ
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्थानीय जेडीकेडीईएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लेखन प्रतियोगिता का आ
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्थानीय जेडीकेडीईएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर बालकों में काफी उत्साह देखा गया। सभी बालकों ने सुंदर लेख लिखे। निर्णायक की भूमिका अध्यापिका सुनीता यादव व नीतू कौशिक ने निभाई। प्राचार्या रजनी वर्मा ने विद्यार्थियों को सुंदर लेख का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सुंदर लेख अधिक अंक दिलवाने में सहायक होता है। इसलिए लिखाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लेखन प्रतियोगिता से लिखाई में सुधार किया जा सकता है। हम जितना ज्यादा लिखते रहेंगे हमारी लिखाई भी उतनी ही सुंदर एवं आकर्षक होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। प्रतियोगिता में पहला परी गर्ग ने तथा दूसरा स्थान खुशी प्राप्त किया। हर्षिता तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को स्टाफ की ओर से पुरस्कृत किया गया।