संदिग्ध हालातों में दो लड़कियां लापता
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: बाढड़ा क्षेत्र के गांव आर्यनगर व हड़ौदी से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में
संवाद सहयोगी, बाढड़ा:
बाढड़ा क्षेत्र के गांव आर्यनगर व हड़ौदी से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों लड़कियों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर लड़कियों को तलाशने की मांग की है। बाढड़ा क्षेत्र के गांव आर्यनगर से एक किसान की पुत्री मंगलवार को घर से लापता हो गई जिसकी अभी पुलिस खोज में लगी ही थी कि, हड़ौदी से भी एक घरेलू लड़की संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। दोनों लड़कियों के लापता होने से परिजनों में अज्ञात भय का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन के लिए जल्दी सुराग लगाने के बढते दबाव से मुश्किलें पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि एक लड़की तो मोबाईल भी प्रयोग नहीं कर रही है। थाना प्रभारी सूरजभान ने बताया कि इस तरह के मामलों में पुलिस को और ज्यादा संवेदनशील तरीके से जांच करनी पड़ती है जिसके लिए विभाग के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।