प्लॉट के विवाद में महिला को रिवॉल्वर के बट से पीटा
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव भागवी में प्लॉट के विवाद में एक युवक ने गांव ही एक महिला पर हमल
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
गांव भागवी में प्लॉट के विवाद में एक युवक ने गांव ही एक महिला पर हमला कर उसके चेहरे पर रिवाल्वर के बट मारे। उसे गंभीर हालत में दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल महिला क बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन गांव भागवी निवासी आशा देवी ने बताया कि गांव के ही एक परिवार के साथ उनका प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार देर सांय वह घर पर अकेली थी।
तभी दूसरे पक्ष का एक युवक रिवॉल्वर लेकर जबरन उनके घर में घुस गया तथा गाली-गलौच करते हुए परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां देने लगा। उसने उक्त युवक को घर से निकलने के लिए कहा तो वह और ज्यादा भड़क गया तथा उसके चेहरे पर रिवॉल्वर के बट से वार किए। जिससे उसे गहरी चोटें लगी।
शोरशराबा सुन पड़ोसियों ने किया बचाव
बाद में शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पड़ोस के लोगों ने उसे छुड़वाया तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।