महिला ने जहर खाया, गंभीर, पीजीआइ रेफर
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव रावलधी निवासी एक महिला ने शनिवार सुबह संदिग्ध हालातों में जहरीली
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव रावलधी निवासी एक महिला ने शनिवार सुबह संदिग्ध हालातों में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे चिंताजनक हालत में रोहतक पीजीआइ में रेफर किया गया है। गांव रावलधी निवासी लगभग 28 वर्षीय एक महिला ने शनिवार सुबह रहस्यमय हालातों में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिसके प्रभाव से कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। वह लगातार उल्टियां करते हुए अचेत हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया। महिला ने जहर किन कारणों से खाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें