Move to Jagran APP

बालसेवा आश्रम की दीवार फांदकर भागा बच्चा

जागरण संवाददाता, भिवानी : बाल सेवा आश्रम से 10 वर्षीय बच्चा बुधवार सायं फरार हो गया। आश्रम टीम बच्

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 12:29 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 12:29 AM (IST)
बालसेवा आश्रम की दीवार फांदकर भागा बच्चा

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

बाल सेवा आश्रम से 10 वर्षीय बच्चा बुधवार सायं फरार हो गया। आश्रम टीम बच्चे को ढूंढने में लगी है। वह पांच दिन पहले ही आश्रम में लाया गया था। उसे रेलवे पुलिस लेकर आई थी। सायं को होने वाली संध्या के समय वह मौजूद नहीं मिला तो आश्रम संचालकों को ¨चता हुई और उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद आश्रम के प्रबंधक ने इसकी सूचना सिटी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची आश्रम में बच्चों से पूछताछ की। आश्रम प्रबंधक रामबिलास शर्मा ने बताया कि हिसार निवासी 10 वर्षीय बच्चा को पांच छह दिन पहले रेलवे पुलिस यहां आश्रम लेकर आई थी। वह गाड़ी में भीख मांगते हुए मिला था। बुधवार सायं संभवत: वह दीवार फांद कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सायं के समय बच्चों की संध्या होती है। उस समय वह बच्चा नहीं मिला। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को सूचना दी गई है।

यहां उल्लेखनीय है कि आश्रम से पहले भी कई बच्चे फरार हो चुके हैं। आश्रम प्रबंधक कई बार प्रशासन से भी आग्रह कर चुके हैं कि बिना किसी ज्यादा वेरीफिकेशन के आवारा किस्म के बच्चों को यहां छोड़ दिया जाता है। वे मौका पाकर भाग जाते हैं इससे आश्रम की बदनामी भी होती है। आश्रम में जरूरतमंद बच्चों को रखा जाए तो ज्यादा सही हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.