प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा अभियान चलाया
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आधा दर्जन गावों में अभियान चला कर महिलाओं को
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के आधा दर्जन गावों में अभियान चला कर महिलाओं को प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा से जोड़ कर केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार किया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा व अभियान की सहप्रभारी सपना सैन ने कस्बे के सतनाली रोड़ स्थित न्यु कालोनी में प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान से जुड़कर आम व खास व्यक्ति अपना भविष्य सुरक्षित बना सकता है। मात्र 12 रुपये की राशि से हम अपना जीवन सुरक्षा बीमा करवा सकते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है विकास का नया रास्ता खुला है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजेश द्वारका, कुलजीत बाढड़ा, मंडल महामंत्री सुदेश खान, मुन्नी देवी बडेसरा, विद्या देवी, सावित्री, मंजू देवी, तारावती, रामनारायण हंसावास, नवीन इत्यादि भी मौजूद थे।