दो गुटों में खूनी संघर्ष
संवाद सहयोगी, तोशाम : क्षेत्र के गांव सिढाण में मामूली कहा सुनी के चलते दो गुटों में हुआ विवाद खून
संवाद सहयोगी, तोशाम :
क्षेत्र के गांव सिढाण में मामूली कहा सुनी के चलते दो गुटों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों तरफ से चले लाठी डंडों से चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष के दो घायलों को गंभीरावस्था में हिसार तथा दूसरे पक्ष के घायलों को भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की शिकायत करते हुए तोशाम थाने में जमा हो गए। पुलिस थाने में पंहुचे एक पक्ष का कहना है कि पुराने विवाद के कारण एक पक्ष के लोगों ने उनके घर में घूस कर लाठियों व कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। जिसके कारण राजपाल व टोनी को गंभीर चोटें आई। जिन्हें हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं दूसरे गुट का कहना है कि सीआइए पुलिस गांव सिढान में चोरी के किसी आरोपी को पकड़ने गई थी। चोरी के आरोपी पक्ष के लोगों ने उन पर यह आरोप लगाते हुए हमला कर दिया कि उन्होंने उनके घर में पुलिस को भेजा है। हमले में उनके पक्ष के अमित व अंजित घायल हो गए जिन्हे गंभीरावस्था में भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के घायलों के बयान आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।