महिला पर हमला
भिवानी: डाबर कॉलोनी में सोमवार रात महिला पर पड़ोस के सात लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचन
भिवानी: डाबर कॉलोनी में सोमवार रात महिला पर पड़ोस के सात लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी गई। परिजन ने घर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया।
उपचाराधीन डाबर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय संतोष ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर अकेली थी। उसके परिवार वाले नरवाना गए हुए थे। इसका मौका पाकर उसके पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने उस पर लाठी डंडो से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोटें आई। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने घर पर पहुंचकर उसको उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में ले आए। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा हैं। महिला ने बताया कि गली की नाली को लेकर पड़ोसियों के झगड़ा चल रहा था और इसी वजह से उन्होंने उस पर हमला किया है।