Move to Jagran APP

देश की पाई-पाई का हिसाब रखेंगे जनता के सामने : सुधा यादव

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सासद सुधा यादव ने कहा कि देश की सत्ता पर सबसे

By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 08:04 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 08:04 PM (IST)

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सासद सुधा यादव ने कहा कि देश की सत्ता पर सबसे अधिक लंबे समय तक शासन करने वाली काग्रेस ने केवल घोटाले कर जनता को लूटने का काम किया है। जबकि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आम आदमी के घर जाकर जनता के पैसे की पाई-पाई का हिसाब किताब देगी। एक वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल ने विश्व के सामने भारत का वर्चस्व बढ़ाया है वहीं भू अधिग्रहण व काले धन की वापसी जैसे मुद्दों पर पार्टी गंभीरता से राष्ट्रहित के पक्ष में निर्णय लेगी। यह बात उन्होंने कस्बे के ब्राह्मण भवन में जिलाध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र के एक वर्ष व प्रदेश में छह माह के शासनकाल में जनहित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। देश की सेना का जवान हो या खेत में काम करने वाला मजदूर किसान हर वर्ग के लिए कार्य किया है। किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव बिल्डरों को बेचने वाली पार्टिया आज किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही हैं। भाजपा किसान की उपजाऊ जमीन नहीं, बंजर भूमि के ज्यादा अधिग्रहण के पक्ष में है और वहा पर भी मालिक को मार्केट से चार गुणा अधिक भाव से पैसा मिलेगा। सरकार सेना, अस्पताल, विद्यालय व आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए ही जमीन अधिग्रहण करेगी। यूपीए सरकार के समय किसान मजदूर व बेरोजगार युवाओं के हितों से खिलवाड़ किया था। सुधा यादव ने कहा कि सरकार अब तक के सबसे बड़ी मुआवजा राशि लगभग एक हजार करोड़ का वितरण कर चुकी है। भिवानी सहित दक्षिणी हरियाणा में चार नए राष्ट्रीय राजमार्गो को मंजूरी मिलने से गुड़गांव व दिल्ली का विस्तार तेजी से होगा। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त सशक्त भारत का निर्माण करना है। मोदी सरकार की नीतियों से आम आदमी को अवगत करवाने के लिए बूथ स्तर तक राष्ट्रीय नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। विधायक सुखविंद्र सिंह माढी ने कहा कि कार्यकर्ता के कारण ही पार्टी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है। पार्टी कार्यकर्ता गाव-गाव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करे। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक नृपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष सुबेदार रामकिशन पिलानिया, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर नाधा, चंद्रपाल सागवान, हरि सिंह शर्मा, युवा किसान संगठन प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र रुदड़ौल, डा. महाबीर कान्हड़ा, उधम सिंह उमरवास, थ्रोबाल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, मंगल गोपी, सोनू सागवान, राम सिंह गोपी, पवन सिरसली, सतबीर शर्मा, इदु यादव, सुनीता डागी, भल्लेराम बाढड़ा, ओमबीर महराणा, पिंकी मंदौली, मा. रामनाथ माढी, सुनील मूढ, कप्तान कुरड़ाराम, सुनील बराला, इत्यादि मौजूद थे।

loksabha election banner

वन रैंक वन पेंशन का लाभ शीघ्र

पूर्व सासद सुधा यादव ने कहा कि सेना का जवान देश की शान होता है और राष्ट्रहित में जान न्यौछावर करने का अवसर बिरले ही लोगों को मिलता है। सेना की वर्षो पुरानी वन रैक वन पेंशन की पुरानी माग का समाधान करने के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पारिकर की अध्यक्षता में रक्षा मंत्रालय ने पूरी तैयारी कर ली है और देश के प्रधानमंत्री जल्द ही इस बारे में अपना संदेश देश के लाखों सैनिकों को देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.