विवाद में दो महिलाओं सहित आधा छह लोग घायल
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव महराणा में गली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
गांव महराणा में गली में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव महराणा में गली में पशु बांधने बांधने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई। इसी दौरान गाली-गलौज के कारण आपसी कहासुनी गुटीय संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर लाठियों-डंडों से हमला करने पर एक पक्ष के लाली देवी, सरला, विक्रम, ओमप्रकाश व दूसरे पक्ष के टिंकू व आनंद घायल हो गए। बाद में आस-पड़ोस के अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया तथा इलाज के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के घायल आनंद ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग गली में ही अपना पशु बांधते हैं। जिसके चलते शौच की दुर्गध आती रहती है। उन्होंने उक्त लोगों को पशु दूसरे जगह बांधने को कहा तो वे भडक उठे तथा विवाद करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर में पीछे से ईट मार दी। जिससे उसे गहरी चोटें लगी। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों ने बताया कि आनंद ने सुबह उनके पशु पर लाठियों से कई वार किए। उनके द्वारा विरोध करने पर भड़क गया तथा उन्हें गहरी चोट मारी। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।