प्रवासी श्रमिक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए एक प्रवासी श्रमिक युवक की संद
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए एक प्रवासी श्रमिक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने उसकी पहचान न होने तक शव गृह में रखवाया है। बुधवार सुबह गांव आदमपुर डाढ़ी स्थित बालानाथ योगाश्रम के आचार्य देवी ंिसह ने एक युवक को गंभीर अवस्था में दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालत अति चिंताजनक बनी हुई थी। चिकित्सकों ने तुरंत उसे ऑक्सीजन लगाकर उपचार करना शुरू कर दिया। इस दौरान लगातार बिगड़ रही युवक ही हालत को देखते हुए चिकित्सक उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर ही रहे थे कि इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना बारे तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दिए बयान में आचार्य देवी ंिसह ने बताया कि उक्त युवक सुबह उनके योगाश्रम में आया था। उसने स्वयं को मध्यप्रदेश निवासी नाम कर्ण ंिसह पुत्र चंद्रभान बताते हुए कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार है। उसका यहां पर और कोई रिश्तेदार या परिचित नहीं है। इसलिए वे उसका उपचार करवा दें। जिसके चलते आचार्य देवी सिंह उसे इलाज के लिए दादरी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां उसकी मौत हो गई। इस बारे बात करने पर चिकित्सकों ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा।