पवन के कहने पर ही चलाई गई थी गोली
संवाद सूत्र, बवानीखेड़ा : गाव बडेसरा निवासी पवन के कहने पर ही पिस्तौल से गोली चला वजीर सिंह पर जानलेव
संवाद सूत्र, बवानीखेड़ा : गाव बडेसरा निवासी पवन के कहने पर ही पिस्तौल से गोली चला वजीर सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। यह बात पिछले दिनों वजीर सिंह पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गाव के ही लीला राम व उसके दोस्त गाव सातरोड निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू ने पुलिस के समक्ष कबूल किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने कस्बे में दो अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी बडेसरा निवासी लीला राम से 315 बोर का व जितेन्द्र के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। ध्यान रहे कि पिछले दिनों गाव बडेसरा निवासी वजीर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि रात को करीब 9:30 बजे वह अपने घर की बैठक में रजाई डालकर बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब के नशे में गाव निवासी लीला राम व उसका अन्य साथी उसके पास आए और उन्होंने उससे पीने के लिए पानी मागा। वजीर सिंह का आरोप था कि पानी पीने के बाद उक्त दोनों ने पिस्तौल निकाल कर चारपाई पर रख दी और उससे रजाई उतारने के लिए कहा और बाद उन्होंने पिस्तौल से गोली चलानी शुरू कर दी। किसी तरह उसने घर के अंदर भागकर हमलावरों से जान बचाई। इस दौरान उन्होंने तीन-चार फायर किए जिनमें से एक तो घर की दीवार पर भी लगी। पुलिस ने मौके से चार कारतूस एवं खोल भी बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में वजीर सिंह की शिकयत पर घर में घुसकर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गाव के ही लीला राम व अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने पहले तो इस मामले में नामजद लीला राम को गिरफ्तार कर पूछताछ की। लीला राम की पहचान पर पुलिस ने इस मामले में नामजद अन्य युवक जितेन्द्र को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कादियान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने गाव निवासी पवन के कहने पर ही वजीर सिंह पर गोलिया चलाई थी। पवन के खिलाफ इस घटना का षडयंत्र रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पवन को भी शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पवन व पीड़ित पक्ष के बीच न्यायालय में छेड़खानी का केस चल रहा है। इसकी विवाद को लेकर ही पवन ने वजीर सिंह पर हमला करने की साजिश रची थी।